Breaking

रियान पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना: ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते दिखे, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

Riyan Parag Vaping News: आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान रियाग पराग को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके बाद मैच रेफरी ने उन पर सख्त कार्रवाई की। राजस्थान रॉयल के कप्तान पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल के दौरान दूसरी पारी में वह ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

रियान पराग पर लगाया गया जुर्माना

को आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन किया, जो खेल को बदनाम करने वाले आचरण से जुड़ा है। मैच रेफरी अमित शर्मा ने इस मामले में उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी उनके खाते में जोड़ा। पराग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और सजा को भी मान लिया है।

भारत में प्रतिबंध है ई-सिगरेट

भारत सरकार ने ई-सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 (PECA) के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस कानून के उल्लंघन पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। ऐसे में एक एलीट खिलाड़ी और टीम कप्तान द्वारा सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन माना गया, बल्कि खेल की मर्यादा के खिलाफ भी समझा गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

11 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

41 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago