राजस्थान

जोधपुर-बीकानेर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, 2 कारों के बीच भिड़ंत, 2 की मौत

Rajasthan news : राजस्थान में जोधपुर-बीकानेर हाईवे पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत होने के कारण हुआ है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है।

सड़क पर मच गई अफरा-तफरी

हाईवे पर गणेशम होटल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अचानक तेज रफ्तार में दौड़ रही दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर अफरातफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों में कोहराम, दो की मौत

हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक बीकानेर निवासी थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

साथ ही, तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को नाजुक बताया है।

ये भी पढ़े : Rajasthan : 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Kajal Sharma

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 minute ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

10 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

12 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

27 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

36 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

43 minutes ago