राजस्थान

Rajasthan : 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 5 और 6 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं, मेघ गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

किन-किन जिलों में अलर्ट ?

जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर और शेखावाटी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

कब और कहाँ होगी बारिश ?

  • 4 अक्टूबर की दोपहर बाद जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
  • आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
  • शाम तक तापमान में गिरावट और हवा में नमी बढ़ने की संभावना है।

5 अक्टूबर: तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

  • रविवार, 5 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे राज्य में दिखाई देगा।
  • दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है।
  • इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
  • बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

6 अक्टूबर: पूरे राजस्थान में असर

  • सोमवार, 6 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरे राजस्थान में महसूस किया जाएगा।
  • जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
  • कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • बीकानेर और शेखावाटी में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बन सकती है।

7 अक्टूबर: हल्की बारिश, 8 अक्टूबर से राहत

  • मंगलवार, 7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
  • बुधवार, 8 अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेगा और अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

किसानों और यात्रियों के लिए चेतावनी

  • मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि अगले दो दिनों तक नई बुवाई, कटाई या रासायनिक छिड़काव से बचें।
  • साथ ही, यात्रियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है।
Kajal Sharma

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago