खेल

फिटनेस टेस्ट पास कर लौटे रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे से होगी वनडे क्रिकेट में वापसी

Rohit Sharma : भारतीय वनडे टीम के कप्तान Rohit Sharmaएक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। लंबे समय से मैदान से दूर रहने के बाद रोहित ने रविवार को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर और संन्यास को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।

IPL के बाद से नहीं दिखे एक्शन में

Rohit Sharma आखिरी बार अप्रैल-मई में हुए IPL 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। इंग्लैंड दौरे के चयन से पहले ही उन्होंने टेस्ट से विदाई ले ली थी। इसके बाद से लगातार यह कयास लगाए जाने लगे कि वह धीरे-धीरे बाकी फॉर्मेट्स से भी किनारा कर सकते हैं।

वनडे कप्तानी पर उठे सवाल

टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित की वनडे कप्तानी और भविष्य को लेकर सवाल उठे। खासकर इंग्लैंड में अगस्त में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि वह ऑक्टोबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे क्रिकेट से भी विदा ले सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि रोहित वनडे टीम की कमान संभालते रहेंगे।

फिटनेस टेस्ट पास कर दी आलोचकों को जवाब

पिछले कुछ दिनों से उनकी फिटनेस और वापसी पर लगातार सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब उन्होंने BCCI का अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास कर यह साबित कर दिया कि वह पूरी तरह से तैयार हैं।

भारत ए के लिए खेल सकते हैं तैयारी मैच

सूत्रों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को अपनी लय वापस पाने का मौका भी मिल सकता है। वह 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों में भारत ए की ओर से खेल सकते हैं। इन मुकाबलों को उनकी वापसी की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

कप्तान के चयन की औपचारिक घोषणा बाकी

भले ही रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनके चयन की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। BCCI के सूत्रों का कहना है कि वह आने वाले दिनों में बेंगलुरु में रहकर ट्रेनिंग जारी रखेंगे।

ये भी पढ़े : राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दिया, एक सीजन बाद ही छोड़ा टीम

Rohit Sharma की फिटनेस और वापसी की खबर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत है। अब सभी की निगाहें अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज पर टिकी हैं, जहां से उनके वनडे करियर का नया अध्याय शुरू होगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago