मनोरंजन

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में निकला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

Rohit Shetty Firing Case: प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने अब गंभीर रूप ले लिया है। शुरुआती जांच के बाद सामने आ रहे तथ्य इस ओर इशारा कर रहे हैं कि मामला महज धमकी तक सीमित नहीं, बल्कि एक संगठित साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों को दी गई कथित सुपारी की रकम सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिसे बाद में एटीएम से निकाला गया। रकम किसने जमा कराई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। जांच एजेंसियों को 'आगरा मॉड्यूल' की संलिप्तता का संदेह है, वहीं फंडिंग के तार नेपाल से जुड़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की विशेष टीमें संभावित मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। संबंधित बैंकों से लेनदेन का विस्तृत विवरण मांगा गया है, ताकि पैसों के प्रवाह और साजिश के नेटवर्क को समझा जा सके। पुलिस अब इस घटना के पीछे मौजूद विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

निर्देशक के घर पर चली थीं पांच गोलियां

31 जनवरी को जुहू स्थित रोहित शेट्टी के आवास के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई कार पुणे से लाई गई थी। यह वाहन एक व्यक्ति ने आरोपी आदित्य गायकवाड़ को करीब 30 हजार रुपये में बेचा था। बाद में आदित्य और उसके सहयोगी समर्थ पोमाजी ने इस कार को जुहू में तय स्थान पर खड़ा कर दिया था।

हमले के मकसद की तह तक पहुंचने की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन पहुंचाने वाले लोगों को शूटर की पहचान तक की जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, कथित मास्टरमाइंड शुभम लोंकार ने शूटर को वाहन उठाने और फायरिंग करने के निर्देश दिए थे। इस संयुक्त कार्रवाई में बहादुरगढ़ एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Review: डर, साजिश और सवालों के बीच फंसी एक बेचैन करने वाली कहानी

Deepika Gupta

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

12 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago