उत्तर प्रदेश

आज रात से दिल्ली-NCR में बदलेंगे रास्ते : नोएडा की ये सड़कें रहेंगी बंद, यहां मिलेगा डायवर्जन – पूरी लिस्ट देखें

Independence Day Advisory : स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे और दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली में रहेगी कड़ी सुरक्षा

दिल्ली में गुरुवार रात से ही नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एस.पी. मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड और निषाद राज मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं आईएसबीटी से राजघाट, वजीराबाद से आईटीओ और निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी के बीच यातायात से बचने की सलाह दी गई है। छत्रसाल स्टेडियम के आसपास मॉल रोड, स्टेडियम रोड, ब्रह्मा कुमारी मार्ग और भामा शाह रोड पर भी 15 अगस्त की सुबह 6 बजे से वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।

नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी

चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

बाकी जिलों में भी पुलिस अलर्ट मोड में

गाजियाबाद में भी एनएच-09, डाबर तिराहा, मोहननगर, भोपुरा, लोनी बॉर्डर और सूर्यनगर बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इसी को देखते हुे फरीदाबाद और गुरुग्राम पुलिस ने भी इंतजाम कर लिए है।फरीदाबाद में 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक दिल्ली की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बदरपुर बॉर्डर, सूरजकुंड गोलचक्कर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सहित कई मार्ग प्रभावित रहेंगे। गुरुग्राम में 14 अगस्त शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। ड्राइवरों को केएमपी एक्सप्रेसवे से होकर जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने अपील की है कि लोग यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही निकलें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए ये कदम उठाए गए हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

ये भी पढ़े : दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सड़के बनी तालाब, भारी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

5 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago