व्यापार

Share Market Today: Sensex में आई तेजी, निफ्टी में भी दिखा उछाल, जानें बाजार का पूरा हाल

Share Market Today: शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 14 अगस्त को तेजी है। BSE सेंसेक्स 114.21 अंक या 0.14 परसेंट उछलकर 80,654.12 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 14.5 अंक या 0.06 परसेंट की बढ़त के साथ 24,633.85 पर ट्रेड करता नजर आया। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों में 0.3 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार

शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इस बीच सरकार जुलाई के लिए अपने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े जारी करने वाली है। अमेरिका भी जुलाई के लिए अपना उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और अगस्त के लिए बेरोजगारी के दावे को लेकर आंकड़े जारी करने वाला है, जिन पर निवेशकों की नजरें बनी रहेंगी।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.27% नीचे 42,727 पर और कोरिया का कोस्पी 0.16% गिरकर 3,219 पर कारोबार कर रहे हैं।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.050% नीचे 25,600 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% चढ़कर 3,695 पर कारोबार कर रहे हैं।

13 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.04% ऊपर 44,922 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.14% चढ़कर 21,713 पर और S&P 500 0.32% ऊपर 6,466 पर बंद हुए।

कल 304 अंक चढ़कर बंद हुआ था शेयर बाजार

शेयर बाजार में आज यानी 13 अगस्त को तेजी रही। सेंसेक्स 304 अंक की बढ़त के साथ 80,539 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 132 अंक की बढ़त रही, ये 24,619 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली। आज एनर्जी और ऑटो शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT और बैंकिंग शेयर पर दबाव देखने को मिला।

ये भी पढ़े : Horoscope : मीन राशि वालों के करियर में आएंगी तेजी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago