पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष सहित 5 विधायक निलंबित

West Bengal Assembly Fight :  पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भारी हंगामा हुआ. बंगाली प्रवासियों पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सदन में बोल रही थीं, तभी भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए.

5 भाजपा विधायक निलंबित

विपक्ष की इस हरकत पर स्पीकर बिमान बनर्जी ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष को सस्पेंड कर दिया. घोष ने बाहर जाने से इनकार किया तो मार्शलों को बुलाना पड़ा. मार्शल जबरन उन्हें सदन से बाहर ले गए, इस दौरान वह गिरकर बेहोश हो गए और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. घोष के अलावा भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष और अशोक डिंडा को भी निलंबित किया गया है.

ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला

बहस के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवासी बंगालियों पर हमले भाजपा शासित राज्यों में हो रहे हैं. ममता ने कहा कि हम हिंदी या किसी अन्य भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन भाजपा बंगाली विरोधी है. उनकी तानाशाही और औपनिवेशिक मानसिकता है. वे बंगाल को उपनिवेश बनाना चाहते हैं. भाजपा ने विदेशी ताकतों के सामने देश का सम्मान बेच दिया है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा भ्रष्ट लोगों की पार्टी है और जनता जल्द ही उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी.

भाजपा की प्रतिक्रिया

वहीं,भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में पूरे मोदी समुदाय को गाली दी है. सुवेंदु ने घोषणा की कि वह ममता के खिलाफ केस करेंगे. गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी को पहले ही 2 सितंबर को टीएमसी को पाकिस्तान का एजेंट कहने और कार्यवाही बाधित करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था. तीन दिन का विशेष सत्र 1 सितंबर को शुरू हुआ था. 3 सितंबर को करम पूजा की छुट्टी रही और गुरुवार को सत्र का आखिरी दिन था.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

13 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

39 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

1 hour ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago