दुनिया

रूस ने पोक्रोवस्क के पास एक लाख सैनिक तैनात, नए हमले की तैयारी में जेलेंस्की!

Zelensky preparing for new attack : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि शांति वार्ता के प्रयासों के बीच रूस उनके देश पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. इसके लिए रूस ने डोनेट्स्क क्षेत्र के पोक्रोवस्क शहर के पास एक लाख सैनिकों को तैनात किया है. यह जानकारी यूक्रेन के अखबार कीव पोस्ट की रिपोर्ट में सामने आई है.

यूक्रेनी सेना का लॉजिस्टिक हब

जेलेंस्की ने पिछले शुक्रवार को जर्मनी और फ्रांस के नेताओं से इस स्थिति पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने माना कि पोक्रोवस्क में रूस को बढ़त मिल सकती है. यह शहर डोनबास में यूक्रेनी सेना के लिए एक अहम लॉजिस्टिक हब है. अगर यह नष्ट हो जाता है, तो रूसी सेनाओं के लिए स्लोवियास्क और क्रामाटोर्स्क जैसे शेष यूक्रेनी नियंत्रित शहरों तक पहुंच आसान हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक पोक्रोवस्क यूक्रेन का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है. अगस्त और सितंबर 2024 में रूसी सेना इस शहर से 8-10 किलोमीटर तक पहुंच चुकी थी, लेकिन कब्जा करने में नाकाम रही.

शांति समझौता नहीं तो लड़ाई रहेगी जारी

उधर 3 सितंबर को बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हो पाता, तो लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने अपनी सेना की प्रशंसा करते हुए दावा किया कि वे सभी मोर्चों पर आगे बढ़ रहे हैं और यूक्रेन की सैन्य ताकत को कमजोर कर चुके हैं. उसी दिन पेरिस पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ वार्ता में कहा कि मॉस्को युद्ध समाप्त करने के लिए गंभीर नहीं है. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी सुरक्षा गारंटी और शांति प्रयासों को लेकर अपना समर्थन दोहराया.

यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की खरीद के लिए वित्तीय सहयोग दे रहा यूरोप

यूरोपीय देश वर्तमान में यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की खरीद के लिए वित्तीय सहयोग दे रहे हैं. अमेरिका ने हाल ही में 82.5 करोड़ डॉलर की 3,350 मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दी है, जिनकी मारक क्षमता 450 किलोमीटर तक है. जेलेंस्की को उम्मीद है कि हर महीने एक अरब डॉलर की हथियार खरीद संभव हो सकेगी. इसके साथ ही यूक्रेन अपने घरेलू हथियार कार्यक्रम को भी आगे बढ़ा रहा है. इसमें फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल शामिल है, जो 3,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ड्रोन हमलों के समन्वय से लैस है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

26 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

45 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago