Rule Change From 1 September 2026: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही सितंबर की शुरुआत होने जा रही है। हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 सितंबर 2026 से भी देश में कई अहम बदलाव होने वाले हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर कारों के दाम और मुंबई में दूध की कीमत तक में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट से जुड़ा एक अहम बदलाव भी सामने आया है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी। कीमत में कटौती या बढ़ोतरी का सीधा असर लोगों के रसोई बजट पर पड़ेगा। अगस्त में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तेल कंपनियां इसी दिन विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में भी बदलाव कर सकती हैं।
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। IOCL, BPCL और HPCL ने ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें तय समयसीमा के भीतर इसे पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आगे गैस सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है या कीमत से जुड़ा लाभ प्रभावित हो सकता है।
कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सितंबर की शुरुआत महंगी हो सकती है। टाटा मोटर्स ने 1 सितंबर से अपने यात्री वाहनों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया भी इस साल अपनी कारों की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी करने जा रही है। ऐसे में नई कार खरीदने वालों के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।
मुंबई में रहने वाले लोगों को भी 1 सितंबर से महंगाई का झटका लगेगा। शहर में तबेला दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएगी। इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला दूध 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। दूध कारोबारियों के मुताबिक, पशुओं की देखभाल, पशु आहार और चारे की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में यह इजाफा किया जा रहा है।
विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए भी 1 सितंबर से एक अहम बदलाव की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमिग्रेशन काउंटर पर यात्रियों को बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री मोबाइल पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस बदलाव से एयरपोर्ट पर यात्रियों की प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/delhi-ncr-cng-price-hike-igl-new-rates/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…