Russian consulate in Iran's Isfahan Damaged in Strikes: अमेरिका-इजराजल के ईरान संग युद्ध पर 11वें दिन रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने कहा कि मध्य पूर्व में संघर्ष लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा या अप्रत्यक्ष असर अब ज़्यादा देशों और उनके नागरिकों के हितों पर पड़ रहा है। जाखारोवा ने कहा बीते दिन ईरान के शहर इस्फहान में रुसी कॉन्सुलेट पर हमला हुआ। हमले में कॉन्सुलेट को क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
ईरान स्थित रूसी कॉन्सुलेट पर हमले पर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने किसी देश का नाम लिए बिना हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कॉन्सुलेट इस्फहान शहर के स्थानीय गवर्नर के दफ्तर के पास बना हुआ। हमले में किसी के हताहत या घायल होने की जानकारी नहीं है लेकिन उसके भवन को नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के प्रति रूस का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। पुतिन ने इस अवसर पर मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किए जाने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि रूस तेहरान के साथ खड़ा रहेगा और ईरानी नेतृत्व के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन जारी रखेगा।
इज़रायली सेना ने सोशल मीडिया टेलीग्राम पर दावा किया था कि उसने ईरान के इस्फहान में एक एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है। सेना ने कहा कार्रवाई के दौरान ईरान के F14 फाइटर जेट भी तबाह किए। साथ ही कहा कि इजरायली एयर फोर्स के विमानों के लिए खतरा पैदा करने वाले डिटेक्शन सिस्टम और एयर डिफेस सिस्टम पर हमला किया गया।
ये भी पढ़ें: पुतिन ने ईरान को दिया ‘अटूट समर्थन’, मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति पर बधाई
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…