Breaking

अराघची की इजरायल को चेतावनी, कहा-ईरान के हमले होंगे और तेज, इजरायल पर छोड़ी मिसाइलों की 37वीं लहर

Araghchi's warning to Israel: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच ईरान की सेना ने इजरायली ऊर्जा सुविधाओं पर बड़े जवाबी हमले की घोषणा की है। ईरानी वायु सेना ने हाल ही में इजरायल द्वारा ईरानी तेल डिपो पर की गई बमबारी के जवाब में उत्तरी बंदरगाह शहर हाइफा की अहम ऊर्जा सुविधाओं को ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मिसाइलों और ड्रोन हमलों की 37वीं लहर शुरू करने का भी ऐलान किया है।

अराघची ने कहा- हमारी मिसाइलों ने तबाही मचाई

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका, इजरायल और डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए दावा किया कि ईरान के जवाबी हमले लगातार तेज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं चाहते कि दुनिया देखे कि ईरान की शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं इजरायल को उसकी आक्रामकता के लिए कैसे जवाब दे रही हैं। अराघची के मुताबिक जमीनी स्तर पर मौजूद सैनिकों की रिपोर्ट में ईरानी मिसाइलों से हुई भारी तबाही, घबराए हुए नेता और कमजोर पड़ती वायु रक्षा व्यवस्था का जिक्र है। उन्होंने यह भी कहा कि यह तो बस शुरुआत है।

इजरायल का आरोप- ईरान कर रहा है क्लस्टर बम का इस्तेमाल

इजराइल का कहना है कि ईरान क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहा है। इजराइल का कहना है कि ईरान पिछले 10 दिनों से चल रहे युद्ध के दौरान लगातार क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे इजराइल की पहले से ही कमजोर हवाई सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक जटिल और घातक चुनौती खड़ी हो गई है। ये बम ऊंचाई पर फटते हैं और दर्जनों छोटे-छोटे बम एक बड़े क्षेत्र में बिखर जाते हैं। रात में ये छोटे बम नारंगी रंग के आग के गोले जैसे दिखते हैं, इन्हें रोकना मुश्किल है और ये घातक साबित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान तय करेगा युद्ध कब खत्म होगा: ट्रंप के जल्द युद्ध खत्म होने वाले बयान पर IRGC

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

5 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

6 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

6 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago