Air India to hike fuel surcharges: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग का आर्थिक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण हवाई ईंधन की कीमतों में तेजी आई है। इसी के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है, जिसे तीन अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) एयरलाइंस की कुल संचालन लागत का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा होता है और क्षेत्र में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण मार्च 2026 की शुरुआत से ईंधन की कीमतों में तेजी आई है। इसी असर को देखते हुए एयर इंडिया अलग-अलग रूट पर तीन चरणों में नया फ्यूल सरचार्ज लागू करेगी। पहला चरण 12 मार्च 2026 से लागू होगा, जो घरेलू और क्षेत्रीय रूट पर प्रभावी रहेगा। इसके तहत भारत के घरेलू और SAARC देशों के रूट पर टिकट में 399 रुपये का अतिरिक्त सरचार्ज जोड़ा जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में वेस्ट एशिया रूट पर 10 डॉलर, दक्षिण-पूर्व एशिया रूट पर 20 डॉलर (जिससे कुल सरचार्ज 60 डॉलर हो जाएगा) और अफ्रीका रूट पर 30 डॉलर बढ़ाकर कुल सरचार्ज 90 डॉलर कर दिया जाएगा।
एयर इंडिया के फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का दूसरा चरण 18 मार्च 2026 से लागू होगा, जो लंबी दूरी की उड़ानों पर लागू रहेगा। इसके तहत यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स पर 25 डॉलर का अतिरिक्त सरचार्ज जोड़ा जाएगा, जिससे कुल सरचार्ज 125 डॉलर हो जाएगा। वहीं नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की उड़ानों पर 50 डॉलर की बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे कुल सरचार्ज 200 डॉलर हो जाएगा। तीसरा फेज हांगकांग, जापान और साउथ कोरिया जैसे फार ईस्ट देशों के रूट पर लागू किया जाएगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…