News Top

रूस के उफा मेडिकल यूनिवर्सिटी में 4 भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Indian students attacked in Russia: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के उफा शहर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है हमले में 4 भारतीय छात्रों समेत पुलिस कर्मी हो गए हैं। भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी घायल छात्रों को इलाज मिल रहा है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उफा में एक दुर्भाग्यपूर्ण हमला हुआ है, जिसमें चार भारतीय छात्र भी घायल हुए हैं। दूतावास ने बताया कि वह रूस के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कज़ान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा रवाना हो चुके हैं, ताकि घायल छात्रों को हर संभव मदद दी जा सके।

मौके से हमलावर फरार

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना शनिवार को हुई जब एक किशोर रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के ऊफ़ा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के परिसर में घुस गया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने हॉस्टल में घुसते ही और वहां छात्रों पर हमला कर दिया। रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार, हमलावर ने कई छात्रों और दो पुलिस अधिकारियों पर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में चाकू से हमला किया।

घायलों का चल रहा है इलाज

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्का ने कहा, "हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मारा गया। इसके अलावा, संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाया।" रूस के संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमला किए गए चार लोगों का मेडिकल इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हमलावर की पहचान 15 साल के लड़के के रूप में हुई है। उसे भीअस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें: कुआलालंपुर में PM मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ‘भारत की सफलता, मलेशिया की सफलता है’

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

51 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago