Breaking

रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोर्चा, दोनों देशों के इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर हुआ साइबर हमला

Russia Ukraine Cyber Attack: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब साइबर हमलों के मोर्चे तक पहुंचती दिख रही है। दोनों देशों ने अपने आपातकालीन चेतावनी सिस्टम को निशाना बनाए जाने का दावा किया है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक, उसके अलर्ट ऐप पर बड़े पैमाने पर साइबर हमला हुआ है। आशंका जताई गई कि हैकर इस सिस्टम का इस्तेमाल लोगों तक गलत सूचनाएं पहुंचाने और उन्हें भ्रमित करने के लिए कर सकते थे।

यूक्रेन के ऐप से भी भेजी गईं फर्जी चेतावनियां

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि साइबर हमले के बावजूद देश का सार्वजनिक चेतावनी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है। वहीं, यूक्रेन के एयर रेड वार्निंग ऐप को भी कथित तौर पर हैकरों ने निशाना बनाया। हमले के बाद ऐप के जरिए फर्जी चेतावनियां भेजे जाने की बात सामने आई है। दोनों घटनाओं ने युद्ध के बीच नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन सूचना प्रणालियों की विश्वसनीयता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यूक्रेन ने साइबर हमले के लिए रूस को ठहराया जिम्मेदार

यूक्रेन के सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस ने इस साइबर हमले के पीछे रूस का हाथ होने का आरोप लगाया है। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के साथ यूक्रेन के एयर रेड वार्निंग ऐप पर दिखाई दिए कुछ अलर्ट की तस्वीरें भी जारी की गईं। इन तस्वीरों के जरिए संगठन ने फर्जी चेतावनियों के मामले को सामने रखा।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर लागू! मेलानिया ट्रंप के बयान से हलचल

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

11 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

12 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

12 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago