Russia-Ukraine
Russia-Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लगभग तीन साल हो गए हैं, लेकिन अब भी सीजफायर की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जो कि युद्धविराम करवाने का वादा कर रहे थे उनको भी कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। इस बीच ट्रंप ने एक ऐसी घोषणा कर दी है जिससे रूस आग बबूला हो गया है।
दरअसल, मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को ज्यादा हथियार और उपकरण देने की घोषणा कर दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस ने युद्ध की आग को और भड़काने वाला बताया। क्रेमलिन ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन को और हथियार भेजने से यह जंग और खिंचेगी। बयान में आगे कहा गया कि यह कदम अमेरिका के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के प्रयासों के मुताबिक नहीं है। वहीं, इससे पहले ट्रंप ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें यूक्रेन को अपनी रक्षा के लिए और हथियार भेजने होंगे।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ब्रीफिंग में कहा,”यह स्पष्ट है कि ये कार्रवाई शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के प्रयासों के मुताबिक नहीं है।” इस दौरान रूसी प्रवक्ता ने यूरोपीय देशों पर भी निशाना साधा। रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukraine) को बड़ी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति के लिए यूरोपीय देशों की जमकर आलोचना की।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी, महिला और 6 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बता दें, पिछले सप्ताह अमेरिका ने यूक्रेन को दिए जाने वाले कुछ हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी। अब ट्रंप ने खुद यूक्रेन को और हथियार भेजने की बात कह दी है। उन्होंने वाइट हाउस में मीडिया से कहा,”हमें और हथियार भेजने होंगे। खास कर रक्षा उपकरण।” ट्रंप ने आगे कहा कि यूक्रेन पर बुरे तरीके से हमले हो रहे हैं। साथ ही ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर नाखुशी जताई।
यह भी देखें: Bihar Assembly Elections: CM Nitish ने चला चुनावी मास्टरस्ट्रोक, बेटियों को 35% Reservation |
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
View Comments