दिल्ली/NCR

दिल्ली में पुराने वाहनों से फ्यूल बैन हटा, 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम

End Of Life Vehicles: दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल की गाड़ियों पर लगी ईंधनबंधी हटा दी गई है, लेकिन अधिकारियों की मानें तो राजधानी में ओवरएज हो चुके वाहनों पर होने वाली कार्रवाई अब 1 नवंबर से लागू हो जाएगी। हालांकि इस बार अपनी उम्र पूरी कर चुके वाहनों पर लगा प्रतिबंध दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एनसीआर के पांच जिलों में भी लागू होगा।

फ्यूल देने पर लगाई गई थी रोक

बता दें, बीते दिनों दिल्ली में ओवरएज हो चुके वाहनों को फ्यूल देने पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद सरकार के इस नियम की चारों ओर आलोचना हो रही थी। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार रेखा गुप्ता की सरकार पर हमलावर थी। इसके बाद दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण निकाय से इस नियम को वापस लेने का आग्रह किया था।

CAQM की हुई बैठक

जानकारी के मुताबिक, अब 1 जुलाई से इन (End Of Life Vehicles) वाहनों को फ्यूल नहीं देने के सरकार के फैसले की समीक्षा करने के लिए गुजारिश किए जाने के बाद मंगलवार को CAQM की बैठक हुई। इसमें दिल्ली में पुराने वाहनों पर होने वाली कार्रवाई को अब 1 नवंबर से अमल में लाने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें: नोएडा में गरजा प्राधिकरण का पीला पंजा, 18 करोड़ की जमीन को करवाया गया कब्जा मुक्त

इस दौरान आयोग ने यह भी फैसला किया है कि 1 नवंबर से उम्र पूरी कर चुके वाहनों पर कार्रवाई का दायरा भी बढ़ेगा। जिसके मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ NCR के पांच जिलों में भी यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आयोग के फैसले के मुताबिक 1 नवंबर से दिल्ली और NCR के जिलों में भी एक साथ ईंधनबंदी लागू करना उचित होगा। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और सोनीपत शामिल हैं।

यह भी देखें: Purnia Crime News : पूर्णिया में इंसानियत शर्मसार… पूरा परिवार खत्म!

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

6 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

25 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

44 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago