Trending

भारत में प्यार, शादी और फिर मौत का नाटक, रूसी महिला का सनसनीखेज आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Russian Woman: भारत में पढ़ाई और नई ज़िंदगी के सपने लेकर आई एक रूसी महिला की कहानी अब कथित धोखे और विश्वासघात की दर्दनाक मिसाल बन गई है। यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब इसे सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म ने साझा किया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया।

क्या है पूरा मामला

ओल्गा नाम की यह महिला 2015 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में PHD करने के लिए भारत आई थी। उसने बताया कि 2014 में उसकी मुलाकात एक भारतीय युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और 2019 में शादी कर ली। ओल्गा के अनुसार, उसने भारत को अपना घर मान लिया था और भविष्य को लेकर भरोसे से भरी हुई थी।

लेकिन उसकी ज़िंदगी नवंबर 2023 में अचानक बदल गई। जब उसने स्पाउसल वीज़ा के लिए आवेदन किया, तो प्रक्रिया के तहत उसके पति को इंटरव्यू देना था। इसी दौरान जनवरी 2024 में वह अचानक लापता हो गया। ओल्गा ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और महीनों तक पुलिस के साथ सहयोग किया, इस डर में कि कहीं उसके पति की मौत न हो गई हो।

कैसे खोला भेद

वीज़ा प्रक्रिया रुक जाने के कारण वह भारत छोड़ने में असमर्थ थी। उसने बताया कि न तो उसके पास पैसे थे और न ही कोई करीबी परिवार। मदद करने वाले दोस्तों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह खुद को हर तरह से फंसा हुआ महसूस कर रही थी। कुछ समय बाद सोशल मीडिया से उसे सच्चाई का पता चला उसका पति ज़िंदा था, साधु का भेष अपनाकर पहाड़ों में घूम रहा था और टूरिस्ट को गाइड कर रहा था। वापस लौटने पर उसने माफी मांगी और ओल्गा ने उस पर भरोसा कर लिया।

पति पर कई आरोप

ओल्गा के मुताबिक, दोनों कुछ समय के लिए हिमाचल प्रदेश में साथ रहे, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसका पति पास में ही किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। उसने आरोप लगाया कि उससे आर्थिक मदद ली गई और फिर उसे मानसिक रूप से अस्थिर साबित कर नौकरी से निकलवाने की कोशिश की गई।

ताजा अपडेट में नया खुलासा

एक ताज़ा अपडेट में ओल्गा ने बताया कि जब वह आखिरकार रूस लौटने वाली थी, तब उसी पति की गुमशुदगी शिकायत के कारण उसे फ्लाइट से उतार दिया गया। अब वह कानूनी मदद लेकर अपना वीज़ा स्टेटस ठीक कराने और घर लौटने की कोशिश कर रही है। यह मामला न सिर्फ रिश्तों में भरोसे, बल्कि विदेशी नागरिकों के वीज़ा और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें: मदद मांगती रही दादी… जनकपुरी की सड़कों पर इंसानियत हुई बेबस, हिट-एंड-रन में 6 साल की बच्ची की मौत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

4 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

5 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

6 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

6 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

6 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

7 hours ago