Sachin Tendulkar Property: सचिन तेंदुलकर ने रियल एस्टेट में एक और बड़ा निवेश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लोनावाला के मावल तालुका में 3.86 एकड़ जमीन करीब 70 करोड़ रुपये में खरीदी है। क्रिकेट से संन्यास के बाद सचिन लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करते रहे हैं, जिसमें रियल एस्टेट भी शामिल है।
जैपकी के डेटा के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर ने लोनावाला के मावल तालुका में 3.86 एकड़ जमीन 70 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह डील तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन के जरिए पूरी हुई। इसमें जमीन के अलावा करीब 2,100 वर्ग फीट का बना हुआ ढांचा भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, 3.09 एकड़ के लिए 63.69 करोड़ रुपये, जबकि बाकी दो हिस्सों के लिए 4.56 करोड़ और 1.75 करोड़ रुपये चुकाए गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेजों में सचिन तेंदुलकर को 3.09 एकड़ जमीन का पूरा मालिक बताया गया है, जबकि बाकी दो हिस्सों में उनकी 50 फीसदी हिस्सेदारी है। यह जमीन उन्होंने नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता से खरीदी है। सौदे के लिए सचिन ने करीब 4.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 90 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर चुकाए हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…