Breaking

जबरन बांग्लादेश भेजने पर हाई कोर्ट हुआ सख्त, असम सरकार को 2 लाख रुपए देने का दिया आदेश

Assam Government News: गुवाहाटी हाई कोर्ट ने असम सरकार को एक बंगाली भाषी मुस्लिम महिला को भारत से बांग्लादेश ‘पुशबैक’ किए जाने के मामले में 2 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मुमताज बेगम को जबरन बांग्लादेश भेजने का दावा,

यह पहली बार है जब किसी राज्य सरकार को भारत से बांग्लादेश भेजने के मामले में निर्वासन नियमों के उल्लंघन पर मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुवाहाटी हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर किए जाने के बाद मुमताज बेगम के परिवार को पता चला कि उन्हें कथित तौर पर जबरन भारत से बांग्लादेश भेज दिया गया था।

हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को बनाया पक्षकार

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय को भी पक्षकार बनाया है। अदालत ने कहा कि वह केंद्र सरकार को बांग्लादेश में मुमताज बेगम का पता लगाने और उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश करने का आदेश देगी। साथ ही, कोर्ट ने नगांव फॉरनर्स ट्रिब्यूनल की भूमिका पर भी कड़ी नाराजगी जताई, जिसने मुमताज बेगम को बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई में भूमिका निभाई थी।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

25 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

59 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago