साइना नेहवाल ने लिया संन्यास
Saina Nehwal Officially Retires: दिग्गज भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि घुटने की पुरानी बीमारी के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है। साइना घुटने की पुरानी चोट की वजह से पिछले दो सालों से ऐक्शन से बाहर थीं।
साइना आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में खेली थीं। हालांकि, उस समय उन्होंने संन्यास की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी। एक पॉडकास्ट में साइना ने कहा, 'मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मैंने अपने सिद्धांतों पर खेल शुरू किया और अपने सिद्धांतों पर ही छोड़ा, इसलिए मुझे घोषणा जरूरी नहीं लगी।' साइना ने कहा कि उन्हें कभी अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी गैरमौजूदगी स्थिति को साफ कर देगी।
साइना ने कहा कि घुटने की इंजरी के कारण उन्हें ये फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, 'आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं। आपको गठिया की समस्या है। मेरे माता-पिता को, मेरे कोच को ये सब पता होना चाहिए। मैंने उन्हें बता दिया है। मैं अब और नहीं खेल सकती। मेरे लिए ये मुश्किल है।' उन्होंने आगे कहा, 'धीरे-धीरे लोगों को एहसास हो जाएगा की साइना नहीं खेल रही है। मुझे नहीं लगता कि मेरे संन्यास का एलान बहुत बड़ा मुद्दा है।'
साइना नेहवाल ने खेल से भारत में बैडमिंटन की लोकप्रियता को एक नई ऊंचाई दी। वह ओलंपिक पदक (2012) जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। 2015 में वह दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बनीं, जो किसी भारतीय महिला शटलर के लिए गौरव का क्षण था। उनके नाम वर्ल्ड चैंपियनशिप के 2 पदक, कॉमनवेल्थ गेम्स के 3 गोल्ड मेडल और 10 से अधिक सुपर सीरीज खिताब दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: कथित अश्लील वीडियो पर कर्नाटक सरकार का कड़ा ऐक्शन, DGP रामचंद्र राव को किया सस्पेंड
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…