Others

कथित अश्लील वीडियो पर कर्नाटक सरकार का कड़ा ऐक्शन, DGP रामचंद्र राव को किया सस्पेंड

DGP Ramachandra Rao: कर्नाटक (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के डीजीपी रामचंद्र राव का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार ऐक्शन में आ गई है। सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए डीजीपी राव को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कथित वायरल वीडियो में डीजीपी राव आत्तिजनक हालत में महिला संग दिख रहे हैं। हालांकि, डीजीपी राव ने इन सभी आरोपों को खारिज किया और कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

क्या कहा कर्नाटक सरकार ने

वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने ऐक्शन लेते हुए मामले में वीडियो जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही डीजीपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा, "हम कार्रवाई करेंगे। कोई भी क़ानून से ऊपर नहीं है।"

कन्नड़ ऐक्ट्रेस रान्य के पिता हैं डीजीपी राव

रामचंद्र राव साल 2025 में उस समय विवादों में घिर गए थे जब उनकी सौतेली बेटी और कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी को प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों के बाद कंपलसरी लीव पर भेज दिया गया था। आरोप यह था कि प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण ही रान्या को गिरफ्तारी से पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक से बचने का मौका मिला था। अगस्त में, उन्हें वापस बुलाया गया और डीजीपी के पद पर तैनात किया गया। राव इस साल मई में रिटायर होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: जयशंकर की पोलैंड को खरी-खरी, कहा- आप आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ दिखाओ

Anamika Anand

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago