दिल्ली/NCR

जयशंकर की पोलैंड को खरी-खरी, कहा- आप आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ दिखाओ

S Jaishankars blunt message to Poland: पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की इस समय भारत की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने यात्रा के पहले दिन अपने समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने मीटिंग के दौरान पोलैंड के विदेश मंत्री सिकोरस्की की अक्टूबर में की गई पाकिस्तान की यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी। जयशंकर ने कहा कि पौलेंड को आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनानी चाहिए और भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को बढ़ावा देने मदद नहीं करनी चाहिए।

जयशंकर ने आतंकवाद पर क्या कहा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मंत्री रादोस्वाव सिकोरस्की से कहा कि पोलैंड को आंतकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस अपनाना और अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। साथ ही कहा कि राजनीतिक या कूटनीतिक स्तर पर आतंक से जुड़े ढांचों को समर्थन अस्वीकार होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब दुनिया में काफी उथल-पुथल मची हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित दो राष्ट्रों के रूप में, जिनमें से प्रत्येक के समक्ष अपनी चुनौतियां और अवसर हैं, विचारों और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करना स्पष्ट रूप से उपयोगी है।

पोलैंड के विदेश मंत्री जताई सहमति

पोलैंड के विदेश मंत्री सिकोरस्की ने जयशंकर के इन दोनों ही बयानों से सहमति जताई और कहा है कि सीमा-पार आतंकवाद को काउंटर करने की ज़रूत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ़ के ज़रिए सिर्फ़ भारत को निशाना बनाना ग़लत है।

सिकोरस्की ने की थी इस्लामाबाद की यात्रा

अक्टूबर के अंत में सिकोरस्की ने इस्लामाबाद की यात्रा की थी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार के साथ व्यापक वार्ता की, जिसके बाद जारी किए गए एक संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे को प्रमुखता दी।

ये भी पढ़ें: पहाड़ों में बर्फबारी के बीच Delhi-NCR में बढ़ी ठंड, AQI 606 होने से जहरीली हुई हवा

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

2 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

3 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

3 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

3 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

3 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

4 hours ago