दिल्ली/NCR

PM मोदी ने नितिन नबीन को अपना बॉस और खुद को पार्टी का वर्कर बताया; समारोह मंच से राजनाथ-अमित शाह का भी किया जिक्र

Nitin Nabin बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर नेता नितिन नबीन का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। साथ उन्होंने नितिन नबीन को अपना बॉस और खुद को पार्टी का कार्यकरता बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह जिक्र किया। समारोह मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता नजर आए।

पीएम ने राजनाथ-अमित शाह को लेकर क्या कहा

पीएम ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में बीजेपी ने पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया, फिर अमित भाई के नेतृत्व में बीजेपी ने कई राज्यों में जीत हासिल की है और फिर जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश की सत्ता में वापसी की।

नड्डा ने नितिन नबीन को दी बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान श्री नितिन नबीन ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

नितिन नबीन निर्विरोध बीजेपी अध्यक्ष चुने गए

नितिन नवीन निर्विरोध बीजेपी अध्यक्ष चुने गए हैं। बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, जांच और वापसी सम्पन्न हुई। 

45 साल के हैं नितिन नबीन

45 साल के नितिन नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। गौरतलब है, नबीन सोमवार को निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वो इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नबीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

अब तक बीजेपी के ये लोग रह चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

बीजेपी ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए हैं। जिनमें से कई ने एक से अधिक बार इस पद को संभाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की लिस्ट में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के जना कृष्णमूर्ति, एम वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ऐक्टर अक्षय कुमार के काफिले की कार का मुंबई में हुआ जबरदस्त एक्सिडेंट, घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago