News Top

ऐक्टर अक्षय कुमार के काफिले की कार का मुंबई में हुआ जबरदस्त एक्सिडेंट, घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया

Akshay Kumar Car Accident: सोमवार की शाम को मुंबई की एक सड़क पर अक्षय कुमार के काफिले की एक एसयूवी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे। अक्षय कुमार अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि उस वाहन को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मारी थी, जिसके चलते ऑटो बेकाबू होकर आगे की ओर जा घुसा और सीधे अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अक्षय की एस्कॉर्ट कार भी झटके से ऊपर उठ गई।

हादसे में कार ड्राइवर घायल

ड्राइवर को फिलहाल पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तो वहीं अक्षय की सिक्योरिटी वाली गाड़ी में भी गाड़ी पलटने की वजह से सिक्योरिटी फंस गई, जिसे निकालने के लिए भी जद्दोजहद की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद भीड़ ने भी सिक्योरिटी को निकालने में पूरी मदद की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच- पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने हादसे में  मर्सिडीज के चालक को पकड़ा

पुलिस ने इस हादसे में शामिल मर्सिडीज के एक चालक को भी पकड़ा है। दरअसल, अक्षय कुमार की इनोवा कार और एक मर्सिडीज चल रही थीं। तभी मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मार दी और इनोवा आगे जाकर ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें: पहाड़ों में बर्फबारी के बीच Delhi-NCR में बढ़ी ठंड, AQI 606 होने से जहरीली हुई हवा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago