पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच दिल्ली में बढ़ी ठंड
Weather Update: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने से दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की सुबह ठंड का असर महसूस किया गया। सर्द हवाओं के चलते दिन में धूप निकलने के संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिनभर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा परेशान कर सकती है।
दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है। खासकर तड़के और सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक सीमित रहने की आशंका है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार (23 जनवरी) से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई इलाकों में मौसम बदलने वाला है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले 3 से 4 दिन सुबह के समय घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
पश्चिमी यूपी में हो सकती है बारिश
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर 5 से 6 दिन तक रहेगा जिसकी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भी व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…