मनोरंजन

सलमान का रैंप पर शाही अंदाज़, सुष्मिता सेन संग खास मुलाकात

Salman Khan : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने करिश्माई अंदाज से फैशन की दुनिया में धमाल मचा दिया था। मशहूर डिजाइनर विक्रम फडणवीस के भव्य फैशन शो में सलमान शोस्टॉपर के रूप में नजर आए। यह इवेंट विक्रम के फैशन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने के जश्न के रूप में आयोजित किया गया था, जहां सलमान ने जैसे ही रैंप पर कदम रखा, दर्शकों की निगाहें उन पर थम गईं।

जया बच्चन और श्वेता बनीं खास गेस्ट

मुंबई में आयोजित इस शो की थीम थी ‘विंटेज इंडिया’, जिसमें पारंपरिक भारतीय कला और कारीगरी की झलक देखने को मिली। करीब सौ से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर अपनी अदाएं दिखाई। शो की खास बात यह रही कि जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन दर्शक दीर्घा में मौजूद थी। जब सलमान रैंप पर उतरे, तो जया बच्चन की मौजूदगी ने उस पल को और खास बना दिया।

ब्लैक शेरवानी में रॉयल लुक

इस मौके पर सलमान खान ने ब्लैक फ्लोरल एंब्रॉयडरी शेरवानी-जैकेट पहनी थी, जिस पर सुनहरी और मरून धागों की बारीक कढ़ाई ने उनके लुक में शाही स्पर्श जोड़ा। क्लासिक ब्लैक जूते और सटीक एक्सेसरीज के साथ सलमान का स्टाइल बेहद डैशिंग नजर आया।

सुरक्षा व्यवस्था बनी चर्चा का विषय

हालांकि, इस ग्लैमरस इवेंट में सलमान खान की कड़ी सुरक्षा ने सबका ध्यान खींचा लिया था। रैंप के आसपास कई सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जो उनकी सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए थे। हाल के दिनों में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग और धमकी भरे संदेशों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही चौकन्नी हैं, ऐसे में इस व्यवस्था को पूरी तरह उचित माना गया।

सुष्मिता सेन संग यादगार मुलाकात

इवेंट का सबसे प्यारा पल तब आया जब सुष्मिता सेन ने मंच पर आकर सलमान खान को गले लगाया। दोनों की दोस्ती और कैमिस्ट्री देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थी। लंबे समय बाद दोनों को एक साथ देखकर फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आए।

ये भी पढ़े - ‘Rise and Fall’ के फिनाले में पहुंचीं धनश्री वर्मा, क्या इस बार ट्रॉफी पर होगा उनका कब्जा?

विक्रम फडणवीस के इस शानदार फैशन शो में सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे स्क्रीन हो या रैंप उनका ‘भाईजान स्वैग’ हमेशा दिल जीत लेता है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago