Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस हफ्ते जमकर ड्रामा हुआ। लड़ाई-झगड़ों के बीच कंटेस्टेंट नेहल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। कभी खुद मुद्दे बनाते हुए तो कभी दूसरों को उकसाते हुए नेहल घरवालों से भिड़ती दिखीं। लेकिन उनकी यही हरकतें अब उन पर भारी पड़ रही हैं। फैंस से लेकर सलमान खान तक, सबने उन्हें जमकर फटकारा।
नेहल शो में शुरुआत से ही अभिषेक बजाज को लगातार टारगेट कर रही हैं। खाने से लेकर हाउस ड्यूटी तक हर छोटी-सी बात पर वो अभिषेक से उलझ जाती हैं। यहां तक कि टास्क के दौरान जब अभिषेक ने फरहाना को उठाया था, तब भी नेहल ने इस मुद्दे को बढ़ाने की कोशिश की और बाकी घरवालों को भी अभिषेक से सवाल करने को कहा।
लेकिन दर्शकों को नेहल का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें “बिग बॉस 19 की वैम्प” कहकर ट्रोल किया। कई लोगों का कहना है कि नेहल के मुद्दे नकली लगते हैं और उनकी लड़ाइयों में दम नहीं है।
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने भी नेहल को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि घर में नजर आने के लिए वह जबरदस्ती के झगड़े करती हैं और बार-बार वुमन कार्ड खेलती हैं। सलमान ने साफ शब्दों में कहा आप शो की वैम्प बन चुकी हैं। सलमान की डांट के बाद नेहल चुप तो हो गई, लेकिन अब दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह आगे अपने गेमप्लान में बदलाव करेगी।
रियलिटी शोज़ में अक्सर वही कंटेस्टेंट ज्यादा स्क्रीन टाइम पाते हैं जो ज्यादा आक्रामक रहते हैं। शायद यही सोचकर नेहल ने लड़ाई-झगड़ा करना अपना हथियार बना लिया। लेकिन फर्क यह रहा कि उनकी झगड़े करने की स्टाइल बनावटी और जबरदस्ती लगी। यही वजह है कि दर्शक उनसे कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : कुनिका-तान्या की जंग से हंगामा, अभिषेक की गलती से नगमा और अवेज हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19 )में नेहल की ब्यूटी क्वीन वाली इमेज अब “वैम्प” में बदल गई है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में वो खुद को सुधार पाती हैं या फिर दर्शकों का गुस्सा उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देता है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…