Samantha Ruth Prabhu big decision now she will not do many films at the same time
Samantha Ruth Prabhu : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा समांथा रूथ प्रभु ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 15 सालों से एक्टिव समांथा ने अब तय किया है कि वो अब एक साथ कई फिल्में नहीं करेंगी और सिर्फ चुनिंदा प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी।
हाल ही में एक इंटरव्यू में Grazia मैगजीन से बातचीत करते हुए समांथा ने कहा कि उन्होंने अपनी लाइफ की तेज रफ्तार को थामने का फैसला किया है। अब वो सिर्फ उन्हीं फिल्मों या प्रोजेक्ट्स से जुड़ेंगी, जिनसे वो दिल से जुड़ाव महसूस करेंगी। मैंने अब धीमे चलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा अब मैं केवल वही प्रोजेक्ट्स करूंगी, जिनसे मेरा कनेक्शन हो। मेरी प्राथमिकता वेलनेस, इनटेंशन और डेडीकेशन है।
समांथा ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले कई ऐसे प्रोजेक्ट्स किए हैं जिनमें उनका पैशन नहीं था। लेकिन अब वो एक्टिंग, प्रोड्यूसिंग और बिजनेस में उसी वक्त इन्वेस्ट करेंगी जब वो खुद उसे करना चाहेंगी। अब मैं एक समय पर 5 फिल्मों की शूटिंग नहीं करूंगी। समांथा ने साफ करते हुए कहा कि मुझे एहसास हुआ है कि अपनी बॉडी की सुनना जरूरी है। इसलिए मैंने काम की रफ्तार को धीमा कर दिया है।
ये भी पढ़ें : चुनावी साल में बिहार को मिली नई ट्रेनों की सौगात, खेसारी लाल यादव ने सरकार पर उठाए सवाल
समांथा ने यह भी कहा कि अब वह क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी पर ध्यान देंगी और अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगी। उनका मानना है कि किसी भी काम में ऊर्जा तभी लगानी चाहिए जब वह वास्तव में मायने रखता हो।
इस बीच समांथा की पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बन रही हैं। खबरें हैं कि उनका नाम डायरेक्टर राज निदिमुरु से जोड़ा जा रहा है। राज पहले से शादीशुदा हैं, लेकिन दोनों के डेटिंग की चर्चाएं भी हाल में सामने आई हैं। हालांकि,इस पर अब तक किसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…