Samay Raina Archana Puran Singh controversy: समय रैना के शो India’s Got Latent के हालिया एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं। शो के दौरान समय ने अर्चना की हंसी और उनके परिवार को लेकर मजाक किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने उनकी टिप्पणियों को “अपमानजनक” बताया।
समय ने अर्चना का परिचय देते हुए कहा कि वह उन्हें Kuch Kuch Hota Hai में मिस ब्रगांजा के किरदार से जानते हैं। इसके बाद उन्होंने अर्चना के फैमिली व्लॉग्स का जिक्र करते हुए कहा कि न तो उनके पति काम करते हैं और न ही उनके दोनों ‘नल्ले बेटे’। अर्चना के दोनों बेटे उस समय पहली पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने बेटों को आगे न बैठने की सलाह दी थी, क्योंकि इस तरह शोहरत नहीं बल्कि बेइज्जती मिलती है।
अब अर्चना के बेटे आर्यमान सेठी ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था और समय का मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां हंसी के लिए ही जानी जाती हैं, इसलिए मजाक का संदर्भ समझा जा सकता है। आर्यमान ने बताया कि उनकी समय रैना से अच्छी दोस्ती है। दोनों साथ में पैडल खेल चुके हैं, एक-दूसरे के घर जा चुके हैं और नियमित रूप से संपर्क में रहते हैं। अर्चना ने भी कहा कि उनका बेटा और समय लगभग दिन में दो बार बात करते हैं। आर्यमान के मुताबिक, अगर मजाक से जुड़े लोगों को खुद कोई परेशानी नहीं है तो दूसरों को भी जरूरत से ज्यादा नाराज होने की जरूरत नहीं है।
अर्चना पूरन सिंह की शादी अभिनेता परमीत सेठी से हुई है। परमीत दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम आपके दिल में रहते हैं, लावारिस, लैला मजनू, Special Ops 1.5: The Himmat Story, The Magic of Shiri और Jassi Jaissi Koi Nahin समेत कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़े: बरेली में पत्नी को युवक संग देखकर भड़का पति, सड़क पर दोनों से मारपीट का वीडियो वायरल
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…