उत्तर प्रदेश

सिर्फ 15-20% हिंदू आबादी बची…संभल हिंसा पर रिपोर्ट में दंगों और आतंकी लिंक पर गंभीर खुलासा

Sambhal violence investigation report :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पिछले साल 24 नवंबर 2024 को हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए गठित विशेष समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. करीब 450 पन्नों की इस रिपोर्ट में न केवल उस दिन हुई हिंसा की घटनाओं का ब्योरा दिया गया है, बल्कि संभल के ऐतिहासिक सांप्रदायिक तनाव, जनसांख्यिकीय बदलाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया है. तीन सदस्यीय इस जांच समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा ने की. समिति में रिटायर्ड आईपीएस अफसर एके जैन और अमित प्रसाद सदस्य के तौर पर शामिल थे.

दंगों और आतंकी लिंक पर गंभीर खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक आजादी के समय (1947) संभल नगर पालिका क्षेत्र में हिंदुओं की आबादी करीब 45% थी, जबकि मुस्लिम आबादी 55% थी. लेकिन अब हिंदू आबादी घटकर 15-20% के बीच रह गई है. रिपोर्ट में बार-बार हुए दंगों और तुष्टिकरण की राजनीति को इस बदलाव के प्रमुख कारणों में गिना गया है. संभल में आजादी के बाद से अब तक 15 बड़े सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं. इनमें 1947, 1948, 1953, 1958, 1962, 1976, 1978, 1980, 1990, 1992, 1995, 2001 और 2019 जैसे वर्ष शामिल हैं. रिपोर्ट बताती है कि बार-बार की हिंसा के चलते हिंदू समुदाय का जिले से पलायन होता गया.

आतंकी संगठनों से संबंध

रिपोर्ट में बताया गया है कि संभल लंबे समय से आतंकी संगठनों का गुप्त अड्डा रहा है. अलकायदा और हरकत-उल-मुजाहिदीन जैसे संगठनों की सक्रियता का जिक्र करते हुए समिति ने कहा है कि अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी मौलाना आसिम उर्फ सना उल हक का भी संभल से सीधा कनेक्शन था. जिला अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए भी कुख्यात रहा है. हाल के वर्षों में इन पर कार्रवाई हुई है और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है.

ये भी पढ़ें :  व्हाट्सएप से बनेगा विवाह, जाति प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस…दिल्ली सरकार की नई पहल से लंबी कतारों से मिलेगी निजात

क्या होगा सरकार का अगला कदम?

सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में सुझाए गए कदमों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. अब यह देखना अहम होगा कि शासन इस रिपोर्ट के आधार पर क्या निर्णय लेता है, क्या कोई प्रशासनिक फेरबदल होगा, क्या संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ेगी, या फिर डेमोग्राफिक असंतुलन और सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर कोई ठोस नीति बनेगी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago