बिहार

सम्राट कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, किस दल को कितने मंत्री मिलेंगे, सीट बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ आने वाला है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार 7 मई को अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार करने जा रही है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां सत्ता संतुलन का नया समीकरण सामने आएगा।

27 मंत्रियों की एंट्री

सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में कुल 27 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें NDA के सभी सहयोगी दलों को साधने की कोशिश दिखेगी। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।

किस पार्टी को कितनी हिस्सेदारी?

मंत्रिमंडल विस्तार में सीटों का बंटवारा भी लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक-

बीजेपी को मिल सकती हैं 12 मंत्री पद
जेडीयू के खाते में जा सकती हैं 11 सीटें
चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) को 2 मंत्री पद
जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से 1 मंत्री
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 जगह

इस संतुलन के जरिए सरकार सभी सहयोगी दलों और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है।

अधूरी कैबिनेट को मिलेगा पूरा आकार

फिलहाल कैबिनेट में सीमित सदस्य ही शामिल हैं, जिनमें जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य चेहरे हैं। ऐसे में यह विस्तार सरकार को पूर्ण रूप देने के साथ-साथ प्रशासनिक गति भी बढ़ाएगा।

तैयारियां जोरों पर

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राजनीतिक गलियारों में इस विस्तार को लेकर जबरदस्त उत्साह है कौन मंत्री बनेगा और किसे मौका नहीं मिलेगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

आगे क्या संकेत?

यह कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्रियों की संख्या बढ़ाने का कदम नहीं, बल्कि 2026 की राजनीति की दिशा तय करने वाला बड़ा संकेत माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस ‘सियासी शपथ’ के बाद बिहार की सत्ता में कौन-कौन नए चेहरे चमकते हैं।

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने JDU की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, 24 नेता शामिल, निशांत कुमार को नहीं मिली जगह!

Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

8 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

9 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

9 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago