24 घंटे में खत्म हो जाएगी TMC
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि पार्टी “24 घंटे के भीतर खत्म हो जाएगी।” उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।
नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी जीत जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में हिंदू समुदाय ने उन्हें भारी समर्थन दिया, जबकि मुस्लिम वोट पूरी तरह TMC के पक्ष में गया। अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अब उनका फोकस नंदीग्राम के हिंदू समाज के विकास पर रहेगा और वे उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अधिकारी ने पार्टी को “भ्रष्ट और परिवारवादी” बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी की कोई ठोस विचारधारा नहीं है और यही वजह है कि उसका पतन तय है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि BJP वही वादे पूरे करेगी, जिनकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान की थी।
नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने TMC उम्मीदवार को करीब 9,665 वोटों से हराया। वहीं सबसे बड़ा झटका तब लगा जब भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोटों पर संतोष करना पड़ा। अन्य उम्मीदवार मुकाबले में काफी पीछे रह गए।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 206 सीटें जीत ली हैं। वहीं टीएमसी 81 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं, जबकि एजेयूपी ने भी 2 सीटों पर जीत दर्ज की। माकपा केवल 1 सीट जीत पाई।
शुभेंदु अधिकारी के इस आक्रामक बयान के बाद बंगाल की राजनीति और गरमाने के आसार हैं। एक तरफ भाजपा अपनी जीत को विकास के एजेंडे से जोड़ रही है, तो दूसरी तरफ टीएमसी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव किस दिशा में जाता है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक नतीजों के बाद राहुल गांधी हुए एक्टिव, 3 नेताओं से की फोन पर बातचीत
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…