देश

AAP छोड़ BJP में गए संदीप पाठक पर शिकंजा! पंजाब में FIR, दिल्ली तक पहुंची पुलिस, क्या होगी गिरफ्तारी?

Sandeep Pathak Non-Bailable FIR: राजनीति के गलियारों में बड़ा भूचाल आ गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक अब गंभीर कानूनी संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं, और दोनों ही मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में महिला शोषण और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, पंजाब पुलिस की हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची, लेकिन उनके आवास पर पहुंचने से कुछ समय पहले ही संदीप पाठक पंडारा पार्क स्थित अपने घर से निकल चुके थे।

दिल्ली में उनके घर के बाहर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी भी देखी गई। तिलक मार्ग थाने के SHO और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे, जिससे यह संकेत मिला कि मामला काफी गंभीर है और किसी भी समय बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

AAP से अलग होने का ऐलान

कुछ दिन पहले ही संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक अंदाज में AAP से अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसा फैसला लेना पड़ेगा। 10 साल तक पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने के बावजूद हालात इस मोड़ पर पहुंच गए। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने AAP को इसलिए चुना था क्योंकि पार्टी “नई और काम की राजनीति” की बात करती थी, और उन्होंने अपने हर फैसले में पार्टी के हित को प्राथमिकता दी।

AAP को झटका

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संदीप पाठक का AAP छोड़कर BJP में जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका है, खासकर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले। इससे पार्टी की रणनीति और समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

राष्ट्रपति से मिलेंगे भगवंत मान

इसी घटनाक्रम के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का फैसला किया है। इस बैठक में वे उन राज्यसभा सांसदों को वापस बुलाने की मांग उठा सकते हैं, जो AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या संदीप पाठक की गिरफ्तारी होगी, या यह मामला सियासी टकराव का नया अध्याय बनकर रह जाएगा?

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम CM की पत्नी से जुड़े मामले में मिली अग्रिम जमानत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago