Categories: Others

सर्वदलीय सांसदों के डेलीगेशन को राउत ने बताया नाटक, तो प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं-ये सब

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बताने के लिए सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन बनाए हैं.ये डेलिगेशन दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी (UNSC)के सदस्य देशों का दौरा करेगा.तो वहीं इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेताओं की इस डेलिगेशन को लेकर अलग-अलग राय सामने आई है.

दरअसल, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ऑपरेशन सिंदूर पर जाने वाले 7 डेलिगेशन को नाटक बता रहे हैं, तो वहीं शिवसेना यूबीटी की ही नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे जरूरी मिशन बताया है.प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि हम इसे सशस्त्र बलों की ओर से कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि ये हम उन सभी लोगों के लिए कर रहे हैं, जो आतंकी हमलों के शिकार हुए हैं.

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत में पीआर का इतना ज़ोरदार इस्तेमाल कोई आश्चर्य की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आएगी और आतंकवाद के समर्थक बेनकाब होंगे.

उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा बनकर और माननीय रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर वाकई बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं...आतंकवाद को बढ़ावा देने और सहायता करने के लिए पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने के लिए यह हमारा संयुक्त प्रयास है. यह हमारी जवाबी लड़ाई है...

जबकि, इस मामले में संजय राउत का कहना था कि देखिए बीजेपी इस मामले में भी राजनीति कर रही है ये ठीक नहीं है...संजय राउत ने कहा था कि TMC के 35 और समाजवादी पार्टी के 40 लालू प्रसाद के भी लगभग पांच मेंबर हैं. राउत ने कहा कि आप ऑल पार्टी डेलिगेशन की बात करते हो तो आप को सबको ले जाना चाहिए. वहीं उन्होंने अपनी दूसरी मांग को बताते हुए कहा कि ऑल पार्टी डेलिगेशन को कश्मीर में लेकर जाना चाहिए.आप ये दोनों नहीं कर रहे हैं.

शिवसेना नेता ने कहा कि ये क्या करेंगे वहां जाकर? आप इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहते हो क्या? इजराइल और गाजा का युद्ध चल रहा है. पीएम पुतिन ने हमारे यहां डेलिगेशन नहीं भेजा है. ये लोग क्या कर रहे हैं क्या नौटंकी चल रही है ये ?

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Kishanganj: बिहार के किशनगंज में एक युवती को कई युवकों द्वारा घेरकर पूछताछ और कथित…

25 minutes ago

जमशेदपुर में बैंक डकैती से हड़कंप, 42 लाख कैश और 23 किलो सोना लूटा

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह केनरा बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने…

40 minutes ago

यूपी में भारी बारिश की संभावना, 8 जिलों में रेड और 13 में ऑरेंज अलर्ट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है।…

1 hour ago

“वोटर लिस्ट की सफाई” के लिए ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए: बंगाल BJP अध्यक्ष

Gyanesh Kumar Padma Bhushan: पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)…

2 hours ago

नागालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें, SIT जांच में जुटी; 3,000 बोतलें जब्त

Nagaland: नागालैंड में संदिग्ध मिलावटी या अवैध शराब पीने से दो दिनों में कम से…

2 hours ago

महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखे की चपेट में, किसानों के लिए सरकार ने किया राहत पैकेज का ऐलान

Maharshtra: महाराष्ट्र में कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस…

2 hours ago