Breaking

सपना चौधरी ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Sapna Choudhary News: हरियाणा की मशहूर डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी को घरेलू हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए उनके पति यशवीर साहू पर कई पाबंदियां लगा दी हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई तक यशवीर साहू सपना चौधरी से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकेंगे और न ही उनके घर, कार्यस्थल या सार्वजनिक कार्यक्रमों में जा सकेंगे। कोर्ट का यह फैसला महिला संरक्षण कानून के तहत दिया गया है।

कोर्ट ने पति पर लगाया सपना से संपर्क में आने पर रोक

दिल्ली की महिला कोर्ट ने सपना चौधरी की याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम राहत देते हुए सुरक्षा प्रदान की है। सपना ने आरोप लगाया था कि वैवाहिक जीवन में उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें ससुराल छोड़कर नजफगढ़ स्थित मायके में रहना पड़ रहा है। वहीं, उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अदालत ने पति यशवीर साहू को सपना से संपर्क करने और उनके घर, कार्यस्थल या सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने से रोक दिया है।

6 साल पहले सपना ने की थी कोर्ट मैरिज

सपना चौधरी और वीर साहू ने वर्ष 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दंपति के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे पोरस का जन्म 2020 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे शाहबीर का जन्म 2024 में हुआ।



Sunil Gupta

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago