Breaking

Supreme Court जाएंगी कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन, रद्द हुआ था उनका राज्यसभा नामांकन रद्द

Meenakshi Natarajan News: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से सियासी विवाद गहरा गया है। शपथपत्र में जानकारी छिपाने के आरोप में हुई इस कार्रवाई को कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला बताते हुए चुनाव आयोग और अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है। इससे राज्यसभा चुनाव का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर दिया धरना

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह हाई कोर्ट जाएगी या सीधे सुप्रीम कोर्ट, लेकिन वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मामले को सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की वकालत की है। वहीं भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य चुनाव आयोग के बाहर धरना शुरू कर दिया, जबकि दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्वाचन आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन पर बैठ गए। निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा के अनुसार, जांच में पाया गया कि नटराजन ने फॉर्म-26 में एक न्यायालयी परिवाद का उल्लेख नहीं किया था, जिसके कारण उनका शपथपत्र अपूर्ण माना गया।

मीनाक्षी को लेकर BJP उम्मीदवार ने निर्वाचनअधिकारी से की थी शिकायत

इस मामले को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नटराजन ने अपने खिलाफ तेलंगाना में दर्ज एक मामले का उल्लेख शपथपत्र में नहीं किया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया। वहीं नटराजन ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद ही यह साफ हो गया था कि सत्ता पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम संविधान और लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago