Trump Iran statement: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर तेज़ी से बढ़ता दिख रहा है। इसी बीच मंगलवार की देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ताज़ा बयान ने हालात को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर दावा किया कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास गश्त के दौरान एक अमेरिकी एडवांस्ड अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया। उन्होंने आगे बताया कि यह घटना बीती रात हुई और हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित बचा लिए गए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस हमले का जवाब देना “ज़रूरी” है।
ईरानी हमले को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी सेना के दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका इस कथित हमले का जवाब जरूर देगा। उनके इस बयान के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पहले से ही ईरान और अमेरिका के बीच संबंध नाजुक बने हुए हैं, ऐसे में इस तरह के दावों और बयानों ने स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…