Wednesday, Oct 28

होम = Breaking = सऊदी अरब में हूती हमलों की आशंका से अमेरिका हुआ अलर्ट, अपने कर्मचारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

सऊदी अरब में हूती हमलों की आशंका से अमेरिका हुआ अलर्ट, अपने कर्मचारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

Saudi Arabia Houthi Attacks: यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि हमले और तेज हो सकते हैं और उनका दायरा प्रभावित इलाकों से बाहर तक फैल सकता है। ऐसे में अब कर्मचारियों को किसी भी हवाई अड्डे का उपयोग करने से पहले ‘चीफ ऑफ मिशन’ से विशेष अनुमति लेनी होगी।

सऊदी के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू, फिर भी परेशानी

अमेरिकी मिशन के मुताबिक, रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 23 अक्टूबर से घरेलू और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन आंशिक रूप से बहाल कर दिया है। कुछ उड़ानें कासिम के प्रिंस नायफ बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी संचालित हो रही हैं। जेद्दा के किंग अब्दुलअजीज और दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी उड़ानें जारी हैं।

अमेरिकी कर्मचारियों की आवाजाही पर सख्ती

अमेरिका ने 23 अक्टूबर को सुरक्षा जोखिमों के चलते गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया था। इसके अलावा, अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा खतरों के कारण यमन की सीमा से 20 मील के दायरे में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। उन्हें जीजान, असीर और नजरान प्रांतों के साथ-साथ कतीफ, यानबू और ताइफ शहरों की यात्रा के लिए भी विशेष मंजूरी लेनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें: उड़ाने रद्द होने से 4000 भारतीय सऊदी अरब में फंसे, ओवैसी के चिंता जताने पर सरकार का आया बयान