News Latest

पाकिस्तान ने छोड़ा साथ तो हूतियों से लड़ने के लिए इजरायल की ओर दौड़ा सऊदी अरब

Saudi Arabia Houthi Crisis: यमन में हूती विद्रोहियों के लाल सागर के बड़े हिस्से और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर कब्जे के बाद तेल समृद्ध सऊदी अरब गंभीर संकट में है. सऊदी के सहयोगी और मक्का डिफेंस अलायंस के साझेदार पाकिस्तान के कथित तौर पर हस्तक्षेप से इनकार के बाद रियाद ने इजरायल की ओर रुख किया है, जिसे वह स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता तक नहीं देता.

US Centcom के जरिए हुई बातचीत

द जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (Centcom) की मध्यस्थता में इजरायल और सऊदी अरब के बीच बातचीत हुई, जिसका मकसद हूती खतरे से निपटने के लिए रियाद को खुफिया सहायता देना है. इजरायल हयोम ने बताया कि सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने Centcom के जरिए बाब-अल-मंदेब से जुड़े खतरों पर खुफिया जानकारी मांगी. MBS ने अन्य खाड़ी देशों और मिस्र से भी मदद मांगी है.

पाकिस्तान ने combat operations से बनाई दूरी

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूतियों पर सीधे हमले से इनकार किया है. अमेरिका खुफिया मदद, जबकि ब्रिटेन सैन्य सलाहकार देने की पेशकश कर रहा है. वहीं पाकिस्तान ने कहा है कि उसके सैनिक सऊदी क्षेत्र की रक्षा के लिए तैनात हो सकते हैं, लेकिन विदेशी जमीन पर लड़ाई में शामिल नहीं होंगे.

तेल निर्यात पर मंडराया खतरा

हफ्तों तक सऊदी ऊर्जा ढांचे पर ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद हूतियों ने अचानक हमला कर सऊदी समर्थित नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट को पीछे धकेल दिया और लाल सागर तट व बाब-अल-मंदेब के द्वीपों पर नियंत्रण हासिल कर लिया. हूती सऊदी शिपिंग की जुलाई से जारी नाकेबंदी जारी रखने की बात कह रहे हैं, जबकि अमेरिकी समेत अन्य देशों के जहाजों को गुजरने देने की बात कही है.

बाब-अल-मंदेब बंद होने और सऊदी पाइपलाइन नेटवर्क पर हमलों से उसका तेल निर्यात बुरी तरह प्रभावित होने का खतरा है. इजरायल भी 2023 में हूती लाल सागर हमलों का निशाना बना था. हालांकि, संभावित इजरायली मदद संभवतः खुफिया जानकारी तक सीमित रहेगी, क्योंकि तेल अवीव को अपने शहरों पर रॉकेट हमलों और रेड सी शिपिंग बाधित होने के आर्थिक नुकसान की चिंता है. इजरायली रक्षा अधिकारियों ने भी हूतियों के खिलाफ किसी कार्रवाई को अकेले करने के बजाय व्यापक अंतरराष्ट्रीय-क्षेत्रीय गठबंधन का हिस्सा बनाने की सलाह दी है.

ये भी पढ़े: ट्रंप के बेटे की शादी में रूसी अरबपति ने बहाया पैसा, पुतिन के करीबी ने दी 2 रात की ग्रैंड पार्टी, मचा बवाल

Tanisha Verma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago