Cover Story Global

NEET पास से हाई-प्रोफाइल ट्रेन चोर तक का सफर, AC कोच में ऐसे करता था लाखों की चोरी

Agra: आगरा कैंट GRP ने चलती ट्रेनों के AC कोच में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों पुनीत और आकाश पाल को गिरफ्तार किया है. पीलीभीत निवासी पुनीत और लखनऊ निवासी आकाश AC-1, AC-2 और AC-3 कोच में सो रही महिलाओं के बैग निशाना बनाते थे. दोनों जिप खोलकर बैग से जेवर और नकदी निकाल लेते थे.

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है. GRP ने फरवरी और अगस्त में आगरा में हुई दो बड़ी ट्रेन चोरियों का भी खुलासा किया है.

NEET पास करने का दावा, MBBS की जांच जारी

पूछताछ में पुनीत ने दावा किया कि उसने 2017 में NEET क्वालीफाई किया था, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई थी. उसने MBBS की पढ़ाई करने की बात भी कही है, जिसकी पुलिस अभी पुष्टि कर रही है.

लॉकडाउन के बाद चोरी शुरू की

पुलिस के मुताबिक पुनीत पहले लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था. लॉकडाउन के बाद कारोबार बंद हुआ तो उसने ट्रेन के AC कोच में चोरी शुरू कर दी. उसे महंगे कपड़े, लग्जरी लाइफस्टाइल और क्लब जाने का शौक था. इसी के लिए वह चोरी करने लगा. पुलिस का दावा है कि उस पर अलग-अलग थानों में 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

वारदात के बाद बदल लेते थे जिला

पुलिस के अनुसार दोनों एक जगह चोरी करने के बाद जिला बदलकर दूसरे क्षेत्र की ट्रेनों को निशाना बनाते थे. इससे उनकी गतिविधियों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण रहा. सीओ GRP ने बताया कि पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि दोनों ने कितनी ट्रेनों और किन शहरों में वारदात की है.

ये भी पढ़े: पाकिस्तान ने छोड़ा साथ तो हूतियों से लड़ने के लिए इजरायल की ओर दौड़ा सऊदी अरब

Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

38 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

1 hour ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago