Gurugram Hit & Run Case: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने 15 सितंबर को राजस्थान के दौसा और राजगढ़ के बीच से गिरफ्तार किया. 33 वर्षीय आरोपी हरियाणा के पलवल के चांदहट का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद उसने पेशाब जाने का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की, लेकिन गिरने से उसे मामूली चोट लगी. अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया.
पुलिस ने CCTV फुटेज की विस्तृत जांच के बाद मामले में BNS की धारा 109 (हत्या का प्रयास) जोड़ी है. पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद stalking से जुड़ी धारा 78 और महिला की गरिमा का अपमान करने वाले शब्द, इशारे या कृत्य से संबंधित धारा 79 भी लगाई गई है. पुलिस का दावा है कि बैंसला ने जानबूझकर महिला को कार से टक्कर मारी.
घटना के बाद बैंसला ने मीडिया को इंटरव्यू दिए और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया. India Today TV से बातचीत में उसने दावा किया था कि उसने बाइक सवारों को जानबूझकर टक्कर नहीं मारी, बल्कि उन्हें धीमे चलने के लिए कह रहा था.
पुलिस की तीन विशेष टीमें रातभर उसकी तलाश में जुटी रहीं. Crime Branch Sohna टीम ने राजस्थान से उसे पकड़ा और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की. कार उसके दोस्त के नाम पर रजिस्टर्ड है. आरोपी के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस उसके भूमिका की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़े: NEET पास से हाई-प्रोफाइल ट्रेन चोर तक का सफर, AC कोच में ऐसे करता था लाखों की चोरी
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…