Saudi Arabia Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए हमले से हड़कंप मच गया है। हूति विद्रोहियों ने किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। हमले के बाद एहतियातन एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इस घटना ने सऊदी अरब की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में चार सऊदी नागरिकों के अलावा बांग्लादेश, फिलिस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार, शनिवार को दागी गई मिसाइल एयरपोर्ट के उस परिसर में गिरी, जहां घरेलू उड़ानों के टर्मिनल 3 और 4 स्थित हैं। हमले के बाद एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
रियाद एयरपोर्ट पर इस सप्ताह हुए हमलों में यह तीसरी घटना बताई जा रही है। ताजा हमले में बड़े पैमाने पर हताहत होने के बाद सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सऊदी अरब के साथ मिलकर यमन में ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर सकता है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका को हालिया हमले की जानकारी मिली है और इस पर फैसला लेकर तेजी से कदम उठाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई विमान में भारतीय पायलट पर हमले की जांच करेगी NIA, बड़ी साजिश की आशंका
Dhruv Rathee CJP Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से…
Rahul Gandhi Opposition Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ को लेकर दिल्ली में सियासी टकराव…
CJP Leaders Released: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष…
CJP Leaders Arrested: एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…
Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच…
CJP Leaders Arrested: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी…