US-Israel War against Iran: ईरान ने 2 ड्रोन से सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया है। हमले से दूतावास में आग फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों को "तुरंत जगह पर आश्रय (शेल्टर)" लेने की सलाह दी है। बता दें कि इससे पहले सऊदी के एयर डिफेंस सिस्टम ने रियाद के डिप्लोमेटिक क्वार्टर को निशाना बनाने वाले 4 ड्रोनों को रोका था।
अमेरिकी दूतावास पर हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से कहा, "आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले और मारे गए अमेरिकी सैनिकों के लिए ईरान से बदला कैसे लिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका का हमला एक महीने से अधिक समय तक चल सकता है। ट्रंप ने कहा, "शुरुआत से हमने चार से पांच सप्ताह का अनुमान (जंग चलने का) लगाया था, लेकिन हमारे पास इससे कहीं अधिक समय तक जाने की क्षमता है।"
अमेरिकी सेना ने कहा कि शनिवार को ऑपरेशन शुरू होने के बाद से उसने अबतक ईरान में 1,250 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। खास बात है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को मीडिया से कहा कि यह जानने के बाद कि इजराइल ही पहले ईरान पर हमला करने जा रहा है।
ये भी पढ़ें: फ्रेंडली फाइट में गिरे 3 USA फाइटर जेट, अमेरिका ने कबूली बात
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…