देश

सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाएं…. SC का अल्टीमेटम; तीन अहम आदेश जारी, लागू करने की डेडलाइन तय!

Supreme court on Stray dogs : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को आवारा कुत्तों के मामलों पर तीन महत्वपूर्ण आदेश जारी किए। कोर्ट ने कहा कि राज्यों को एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट पर तुरंत काम करना चाहिए और एफिडेविट दाखिल करना आवश्यक है।

मुख्य आदेश

सड़कों और हाईवे से आवारा कुत्तों को हटाएं : कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश को पूरे देश में लागू करने का निर्देश दिया। आवारा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखा जाए और नगर निगम की पेट्रोलिंग टीम 24 घंटे निगरानी रखे। हेल्पलाइन नंबर जारी करने का भी आदेश दिया गया।

सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा : शैक्षणिक संस्थान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों में बाड़ लगाकर आवारा कुत्तों को प्रवेश से रोकें। उनकी वैक्सिनेशन और स्टरलाइजेशन कर शेल्टर होम में रखा जाए।

आवारा कुत्तों का नियंत्रण : कोर्ट ने सभी आदेशों को 8 सप्ताह के भीतर लागू करने के निर्देश दिए।

पिछला विवाद

11 अगस्त को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके विरोध में एनिमल लवर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और मामले को तीन जजों की बेंच के पास भेजा गया। नई बेंच ने आदेश बदलते हुए आवारा कुत्तों को पकड़कर स्टरलाइज और वैक्सिनेट करने और उनके इलाके में वापस छोड़ने का निर्देश दिया।

राज्यों की लापरवाही पर नाराज़गी

कोर्ट ने दो महीने में सिर्फ दो राज्यों ने हलफनामा दाखिल करने पर हैरानी जताई। दिल्ली सरकार ने भी हलफनामा नहीं दिया, केवल एमसीडी ने इसे दाखिल किया। 27 अक्टूबर की सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि कुत्तों से जुड़ी घटनाओं के कारण भारत की वैश्विक छवि पर असर पड़ रहा है। राज्य सरकारों का ढीला रवैया निंदनीय है और उन्हें आदेश लागू करने में गंभीरता दिखानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह केवल स्थानीय या राज्य स्तर का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। सभी राज्यों और नगरपालिकाओं को निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

4 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

6 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

6 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

6 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

7 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

7 hours ago