UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक प्रशासनिक बैठक अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गई। सदर तहसील के SDM शत्रुघ्न पाठक की सख्त फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में SDM एक बीएलओ पर इस कदर भड़के नजर आते हैं कि पूरा माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। दरअसल, जिले में SIR फॉर्म भरने की प्रगति की समीक्षा चल रही थी। आरोप है कि बैठक में मौजूद एक BLO ने अब तक एक भी फॉर्म नहीं भरा था। यह सुनते ही SDM का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। वायरल वीडियो में वह ऊंची आवाज में कहते दिखते हैं
SDM की नाराज़गी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने वहीं पर BLO के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर तक लिखवा दी। बैठक में मौजूद अधिकारी भी इस अचानक बढ़े तनाव से हैरान रह गए। इस दौरान ADM प्रतिपाल सिंह चौहान भी बैठक में मौजूद थे। ADM ने भी नोडल अधिकारियों की कड़ी क्लास ली और SIR प्रगति पर गंभीर सवाल उठाए। प्रशासनिक टीम जिले में SIR फॉर्म की वास्तविक स्थिति जानने के लिए फील्ड पर निरीक्षण करने निकली थी। इसी दौरान लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई तेज हो गई।
दूसरी ओर, BLO कर्मचारियों का कहना है कि काम का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन सुविधाएँ लगभग न के बराबर हैं। उन्हें प्रतिदिन सिर्फ 33 रुपए का मेहनताना दिया जाता है। ऊपर से सर्वर डाउन, इंटरनेट की दिक्कतें और लगातार बढ़ता दबाव उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। कई बीएलओ का कहना है कि वे अपनी मजबूरियाँ अधिकारियों को बताने से भी डरते हैं, क्योंकि हर दिन फटकार या कार्रवाई का डर बना रहता है। जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक जिले में सिर्फ 5.5% SIR फॉर्म ही भरे जा सके हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर मौजूद BLO मानते हैं कि जब तक तकनीकी और संसाधन संबंधी दिक्कतें दूर नहीं होंगी, काम का गति बढ़ना मुश्किल है।
वायरल वीडियो ने जिले में प्रशासनिक व्यवहार बनाम जमीनी चुनौतियों की बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजरें इसी पर हैं कि क्या जिले में लापरवाही पर सख्ती बढ़ेगी या स्टाफ की स्थितियां सुधारी जाएंगी? दोनों ही सवालों के जवाब आने वाले दिनों में तस्वीर साफ करेंगे।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…