क्रिकेट

बेंगलुरु में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 80,000 होगी दर्शकों की क्षमता

Largest Cricket Stadium : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पास 80,000 दर्शकों की क्षमता वाले नए क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की है. क्षमता के लिहाज़ से यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा.

100 एकड़ भूमि पर तैयार होगा क्रिकेट स्टेडियम

स्टेडियम कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड की सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में 1,650 करोड़ रुपए की लागत से 100 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा. परियोजना का पूरा खर्च कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड उठाएगा.

भारत के टॉप-5 स्टेडियम

  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम – 1,32,000
  • ईडन गार्डन्स – 68,000
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम – 65,000
  • इकाना क्रिकेट स्टेडियम – 50,000
  • ग्रीनफील्ड स्टेडियम – 50,000

इन सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम

नए स्टेडियम में केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि आठ इनडोर और आठ आउटडोर खेलों की सुविधाएं, आधुनिक जिम, ट्रेनिंग सेंटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, होटल और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए कन्वेंशन हॉल भी होगा. यह बेंगलुरु में BCCI की नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जैसी सुविधाओं से लैस हो सकता है.

ये भी पढ़ें : 2027 वर्ल्ड कप में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? ICC के किस पोस्टर से मच रहा ववाल

क्यों हो रहा है नए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण

यह नया स्टेडियम मौजूदा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से लगभग 22 किलोमीटर दूर होगा. फैसले के पीछे हालिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) विजय समारोह के दौरान मची भगदड़ की घटना को भी कारण माना जा रहा है. 4 जून को IPL ट्रॉफी जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago