क्रिकेट

2027 वर्ल्ड कप में कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? ICC के किस पोस्टर से मच रहा ववाल

ODI World Cup 2027 : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.वह इससे पहले टी20 इंटरनेशनल को भी अलविदा कह चुके हैं. अब रोहित केवल वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में उनके खेलने की पूरी संभावना है.

रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक रहेंगे वनडे कप्तान?

इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2026 में इंग्लैंड में होने वाली भारत-इंग्लैंड व्हाइट बॉल सीरीज को लेकर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें रोहित शर्मा और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की तस्वीर शामिल थी. इस पोस्टर ने भारतीय क्रिकेट फैन्स के बीच हलचल मचा दी और अटकलें तेज हो गईं कि क्या रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के वनडे कप्तान बने रहेंगे. हालांकि,आईसीसी ने कुछ समय बाद बिना कारण बताए यह पोस्टर सोशल मीडिया से हटा दिया, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था.

आईसीसी के पोस्टर से बढ़ी अटकलें

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2027 वर्ल्ड कप को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. फिलहाल हमारा पूरा फोकस अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है. अगर आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उम्र सिर्फ एक नंबर है.

टेस्ट और टी20 संन्यास

इस बीच रोहित के टेस्ट और टी20 संन्यास के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी क्रमशः शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. गिल की अगुवाई में भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई, जबकि टी20 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन औसत रहा है.

रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है. उस समय उनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक होगी, लेकिन अगर वह फिट बने रहते हैं तो इस मेगा इवेंट में उनकी मौजूदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

6 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

18 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

41 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

48 minutes ago