French President Emmanuel Macron visit India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। मैक्रों के भारत पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि भारत में आपका स्वागत है! पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत में आपका स्वागत है!
भारत आपके आने का स्वागत करता है और हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई तेजी देना चाहता है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और ग्लोबल तरक्की में मदद मिलेगी। बहुत जल्द मुंबई में और फिर दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त @EmmanuelMacron!
इससे पहले भारत पहुंचते ही मैक्रों ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की उत्सुकता जताई है। उन्होंने लिखा, "इंडिया के रास्ते में! हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन। उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ बिजनेस लीडर्स और इकोनॉमिक, इंडस्ट्रियल, कल्चरल और डिजिटल प्लेयर्स हैं, जो इंडिया और फ्रांस के बीच रिश्तों को और मजबूती देंगे। मैक्रों आगे लिखते हैं कि हम अपने कोऑपरेशन को और भी आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी!
बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की अपनी निर्धारित यात्रा के लिए मंगलवार को महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचे। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी 17 फरवरी को दोपहर लगभग 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान रक्षा, अंतरिक्ष, और नागरिक परमाणु ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
भारत 114 राफेल फाइटर जेट की मेगा डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹3. 25 लाख करोड़ रुपये है। इसके अलावा हैमर मिसाइलों के सह-उत्पादन जैसे बड़े रक्षा समझौते शामिल हैं।
दोनों नेता संयुक्त रूप से 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026' (India-France Year of Innovation) का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रपति मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' में भाग लेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एक पांच दिवसीय कार्यक्रम है जो ट्रिपल 'P' तीन बेसिक पिलर पर आधारित है, प्यूपल, प्लानेट और प्रोग्रेस। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भागीदारी उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रति दोनों देशों द्वारा दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित करती है, जो फरवरी 2025 में पेरिस में मैक्रोन के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने पर आधारित है।
ये भी पढ़ें: भारत दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, PM मोदी संग होगी अहम मुलाकात
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…