मोहाली के निजी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी
Mohali Hospital Bomb Threat: पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मालूम हो कि सीएम भगवंत मान भी इलाज के लिए इसी अस्पताल में भर्ती है। इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी में कहा गया है कि फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों को खाली कराया गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 2 CRPF स्कूलों और 4 अदालतों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां फिर अलर्ट पर
अस्पताल परिसर और आस-पास के इलाकों में पूरी जांच के लिए पुलिस की पांच टीमों के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी अस्पताल में मेडिकल देखरेख में हैं।
52 वर्षीय मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम मान यहां रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…